Sunday, 3 April 2016

😊 " हाथी कोडै चाल्या ? 😊😊 " 👍👍

  किस्सा बतर्ज गोपेश :😊 “  हाथी कोडै  चाल्या ? “

   *******************         *******************

      किस्सा बतर्ज गोपेश :😊 “  हाथी कोडै  चाल्या ? “

   *******************         *******************

   क्या बताऊं आपको आजकल ओबेसिटी के बड़े  चर्चे हैं  . डाक्टरी बाजार ने  ही नहीं नीम हकीमों ने , दवा निर्माता कंपनियों ने बहुत कमा खाया  मोटापे के निदान और उसकी चिकित्सा के नाम पर , खासकर पश्चिमी देशों में और हमारे नव सभ्य समाज में , कित्ते तो उपकरण बन - बिक गए  इसी भुलावे में कि उनसे ये हो जाएगा और वो हो जाएगा  . वो महिला को छमकछल्लो बना देंगे और पुरुष को सजीला नौजवान .

जाने दीजिए आज का मेरा लक्ष्य  इस ओबेसिटी मार्केट की व्याख्या करना नहीं है मैं तो स्वस्थ और शिष्ट  मोटापे की बात बताने  जा रहा हूं और उससे जुड़ा छोटा सा विट जो मुझे गोपेश ने बताया था जब वो गुलमोहर बाग़ में बैठकर चाय पी रहा था . ये बात पात्र परिचय के बिना ना समझ आएगी इसलिए शुरुआत वहीँ से .

पात्र परिचय :  😊 ( 1 )

        स्थान : नाहर गढ़ की सड़क ( जयपुर ) गोपाल लाल केसर लाल नाम से एक हलवाई की दूकान हुआ करती थी , विरासत में आज भी है  . ख़ास बात ये कि ये लोग बनिए हलवाई नहीं वैष्णव ब्राह्मण हैं  और बहुत बढ़िया होता आया है इनका उत्पाद . व्रत में खाने योग्य मिठाई तो इनकी खासियत है ही . इस दूकान पर तब बैठते थे गोपाल लाल  और उनका मोटापा वास्तव में दर्शनीय था वो उनके व्यक्तित्व की पहचान था , कोई जोड़ीदार मिले तो इस बाबत शिष्ट  हास परिहास भी होता .

            😊 (  2)   इधर इसी सड़क पर हमारे बाबा  के जमाने के पैतृक मकान , दूसरे शब्दों में अपने ननिहाल के घर में सपरिवार रहा करते थे  हमारे  रमेश भाई   जो  भी थोड़े भारी शरीर के थे और बहुत सुन्दर लगते थे  इसमें तो कोई शक ही नहीं , गोपेश उन्हीं का बेटा है , विट रमेश भाई का भी जोरदार था और उनकी ही छवि गोपेश में आती है .

अब असली किस्सा :

******************

गोपाललाल केसरलाल की दूकान के बाहर से अपनी स्वाभाविक चाल से जा रहे हैं रमेश भाई और उनपर निगाह पड़ते ही छेड़ने को बोलते हैं  गोपाललाल :

  😊” अजी हाथी कोडै चाल्या ….? “

उमर में थोड़े छोटे रमेश भाई  अपने दोनों हाथों से गोपाल लाल को इंगित कर अपना परिचय देते हैं :

 😊”... अजी ये तो हाथी बच्या छै  महाराज …”

बात बिलकुल साफ़ कि वो तो बड़े हाथी के  सामने बच्चे हैं .

---- ये रमेश भाई की बातें याद आ जाती हैं तो मेरी आंखें उन दिनों को याद कर नम हो जाती हैं .

**************

सुप्रभात .

सुमन्त पंड्या .

 @ गुलमोहर , शिवाड़ एरिया , बापू नगर , जयपुर .

  शनिवार , 2 अप्रेल 2016 .

"☺ हाथी कोडै चाल्या ? 😊😊 "

भागवान मामाजी :😊 किस्सा अल्टीमेट : " मंतर बेद का "

   मंतर बेद का

    भगवान मामाजी : किस्सा अल्टीमेट : मंतर बेद का !

    ---------------  --------   #sumantpandya

    मेरी बचपन की यादों में बसे हैं अलवर रियासत के टहला  गांव के भगवान मामाजी  जो अपनी किस्सागोई के कारण अति लोकप्रिय थे . कोई पारिवारिक  या कौटुम्बिक - सामुदायिक आयोजन हो  लोग उनके किस्से सुनने को आस पास इकठ्ठा हो जाया करते थे . उनके किस्से  तथ्यों पर आधारित और प्रामाणिक होते थे और और उनकी प्रस्तुति  बेजोड़  होती थी .

आज सोचा था कि उनका सुनाया कोई  किस्सा लगाऊंगा फेसबुक पर , पर कोई न कोई व्यवधान आता रहा  पर अब शायद संभव हो जाए .

चेतावनी  पाठक श्रोता के लिए :

-------   ------   -----

पहले ही चेताना मुनासिब होगा के जिसमें  काशीनाथ सिंह के उपन्यास “ काशी का अस्सी  “ पढने का जिगरा हो वही भगवान मामाजी का  बयान किया किस्सा आगे सुने न तो रहने ही देवे आगे न पढ़े न बढे .

किस्से की पृष्ठभूमि :

********       

राज्य में देवस्थान विभाग नाम से एक अलग  विभाग बन गया जिसके जिम्मे  मंदिरों की व्यवस्था और  प्रबंधन आया . इसी  क्रम में  विविध मंदिरों  की देखभाल शुरु हुई . विभाग की ओर से पुजारियों को  योग्यता और पात्रता देखकर प्रमाण पत्र दिए गए .

फिर क्या हुआ ?

होना क्या था इस सिलसिले में विभाग के अधिकारी विभिन्न मंदिर परिसरों का शासकीय दौरा करने लगे .

इसी क्रम में विभाग के एक आला अधिकारी ओझा  जी एक गांव के मंदिर में पहुंचे और वहां के मंदिर के पुजारी पंडित जी के संपर्क में आए  प्रमाण पात्र जारी करने के पहले ओझा जी और पंडित जी के बीच एक छोटा सा संवाद हुआ  वही इस किस्से की जान है .

“ पंडित जी आप मंदिर में पूजा करते हो  क्या कुछ मन्त्र आदि जानते हो अर्थात  पूजा के मन्त्र …? ‘

पंडित जी पूरे आत्मविश्वास से जवाब में बोले :

“ महाराज मंतर तो मैं बेद का  जाणूं छूं  पण चौड़ा मैं  न खै सकूं . “

अर्थात मन्त्र तो  महाराज मैं वेद के जानता हूं पर उन   मन्त्रों को पब्लिकली नहीं  कह सकता .

ये मर्यादा भी उस समय के सोच के हिसाब से समझी जा सकती  थी  और इसी का नतीजा था कि ओझा जी ने अपने कान में मन्त्र सुनाने को कहा पंडित जी को .

फिर क्या था अवसर पाकर पंडित जी ने एक वेद मन्त्र कहा ओझा जी को जिसे सुनकर ओझा जी  ने उनकी पात्रता प्रमाणित की .

पंडित जी बोले :

“  बामण की बामण  खोटी करै बो बेटी चो….. “   😊

मन्त्र का यही  अग्रभाग काफी था ओझा जी के लिए पूरे मन्त्र का अभिप्राय समझने के लिए  और तत्काल वो बोले अपने मातहदों से :

“ इन्हें आते हैं वेद - मन्त्र , इनका प्रमाण पत्र बना दीजिए . “

--------

इसी किस्से के साथ आज रंगों की होली के अवसर पर भगवान मामाजी की स्मृति को नमन करता हूं .

होली की मंगल कामनाएं  फ्रैंड्स . नमस्कार .

समीक्षार्थ प्रस्तुत :

सुमन्त पंड्या .

@ गुलमोहर , शिवाड़ एरिया , बापू नगर , जयपुर .

     गुरूवार 24 मार्च 2016 .

भगवान मामाजी : किस्सा अल्टीमेट :😊 मंतर बेद का 😊😊

Saturday, 2 April 2016

हीरा मोती की कहानी :😊 बातें बनस्थलीडायरी की .

आज थोड़े प्रयास से खोज कर लाया हूं अपनी पिछले बरस की एक पोस्ट और उसे ब्लॉग पर अंकित करने जा रहा हूं . आशा है आपको पसंद आएगी " हीरा मोती की कहानी " ☺

हीरा और मोती की कहानी : बातें बनस्थली की .

_____________________________________

मेरी स्मृतियों के चलचित्र में आज यह अध्याय खुल रहा है तो आज यही सही . यही किस्सा आज सुनाता हूं . जिन्होंने लंबे अरसे बनस्थली में जीवन  बिताया उन्हें ये अपना सा लगेगा . जो आज के आये हैं बनस्थली में वो आगे न पढ़ें इस पोस्ट को और कुछ और चीज देखें .

एक दृश्य : कौतुक प्रश्न ?

_________________

" ये सुरेन्द्र शर्मा जी पंड्या जी को ' जीजाजी' क्यों कह रहे थे ? "

अरविन्द निवास के बाहर , लगभग हैण्ड पम्प के पास लगे शामियाने में किसी विवाह समारोह के रिसेप्शन में मैं तो पीछे की पंक्ति में बैठा था  और जगदीश जी भाई साब , केंद्रीय कार्यालय वाले , श्याम जी से ये सवाल पूछ रहे थे . अब पूछा  उन्होंने श्याम जी से था तो देवें जवाब श्याम जी ही मैं काहे को बीच में बोलूं कर के चुप रहा .

क्यों नौबत आई इस सवाल की  ?

वो भी बताता हूं . ज्यों ही सुरेन्द्र शर्मा जी को वहां मैं आया दिखा , लपक कर आए और ' जीजा श्री ' कहकर मुझे अतिरिक्त सम्मान दिया . समारोह के दौरान लगातार मेरे ही साथ रहे . सवाल श्याम जी से था तो उन्होंने भी बाद में इस रिश्तेदारी का इतिहास जानना चाहा था और मैंने बताया ही था सब कुछ . आज वो ही बातें फिर छेड़ता हूं .

बनस्थली में पाए जाने वाले सम्बोधन :

____________________________

जीजाजी, फूफाजी सरीके सम्बोधन वहां बहुत प्रचलित हुआ करते थे . ये वैवाहिक संबंधों से  अर्जित सम्बोधन थे जो नसीब वालों को प्राप्त होते थे , बहर हाल काकाजी सिर्फ एक हुआ करते थे जिनकी बेटी सुकेश जी अभी भी बनस्थली में हैं , उनपर तो अलग से पोस्ट लिखूंगा , अभी वो बात यहीं रोकता हूं .

ब्रदर एस बी माथुर साब को चन्दा जी सब्जी वाले हमेशा ' जीजाजी' कहते और नील कान्त हमेशा ' फूफाजी '. ये  सब आत्मीयता दर्शाने वाले सम्बन्ध हुआ करते थे .

पर मेरा ये रिश्ता कुछ पहेली सा था और इसी लिए तो जगदीश जी भाई साब उस दिन पूछ ही बैठे थे और इस लिए श्याम जी मुझसे पूछ रहे थे .

मेरी पहली प्रतिक्रिया तो यही थी :

" .....अरे श्याम जी ये साले किस काम के हैं , निहाल तो कुछ करने के नहीं , इतना जरूर हैं कि होली पर मेरी दुर्गत कर जाते हैं ."

खैर .......

अब सुनिए बात सुरेन्द्र शर्मा जी की जुबानी  :

उन्होंने अपनी होड़ में ओम प्रयाश शर्मा को भी बुला लिया और बताने लगे  श्याम जी को :

" अजी हम तो इनके हीरा मोती हैं , मैं हीरा और ये मोती . और ये हैं हमारे जीजाश्री '

ये करके वो श्याम जी को हमारा आपसी रिश्ता समझाने लगे . श्याम जी को ये रिश्ता समझकर जगदीश जी भाई साब को बताना जो था .

अब सुनिए मेरा पक्ष . मैंने दोनों को वहीँ खड़े खड़े समझाया :

" आप दोनों की जीवन संगिनियां बनस्थली में कार्यरत हैं . तिस पर इनमें बड़ी मुक्ति जी तो यहीं पली बड़ी हैं , बनस्थली की बेटी हैं . आप दोनों को मैं बहनोई का दर्जा देने को तैयार हूं , काहे अपने को मेरे ' साले ' सिद्ध करने को मरे जा रहे हो? "

तिस पर सुरेन्द्र  शर्माजी ने क्या कहकर मुझे निरुत्तर किया :

" जीजाश्री , हम दोनों  को उन बुजुर्गवार ने तब पढ़ाया था जब आपकी शादी की तो कोई बात भी नहीं थी और इस प्रकार आप ही हमारे जीजाश्री  रहोगे . "

ओम प्रकाश शर्मा की तो मैं कच्ची कौड़ी मानता था , पर सुरेन्द्र शर्मा जी के कारण मुझे वहीँ के वहीँ ससुराल मिला और बच्चों को ननिहाल .

जीवन संगिनी का तो मैका बहुत मजबूत है ही .

अतिरिक्त स्पष्टीकरण :

मेरे सालार जंग सुरेन्द्र शर्मा जी को कोई उस  सुरेन्द्र शर्मा से तौलने की भूल न करे जो " चार लैणा " सुनाया करता है , ये उससे इकीस ही हैं .

पर ये बात आज  अधपरी ही छोड़ता हूं .....आगे करूंगा किसी तरह पूरी .

बनस्थली की मधुर स्मृतियों के साथ ....

और साथ ही

अलवर की मधुर स्मृतियों के साथ ...

प्रातःकालीन सभास्थगित .

इति .

वृत्तांत समीक्षा :

सुमन्त .

गुलमोहर , शिवाड़ एरिया , बापू नगर , जयपुर .

24 मई 2015 .

सायंकालीन टिपण्णी :

_______________

ये पोस्ट मैंने सुबह अपनी दीवार पर लगाने के लिए बनाई थी , वहां इसको लगा भी दिया  और उसके बाद फुरसत ही नहीं मिल पाई .

इसे उसी रूप में बनस्थली परिवार से अब साझा कर रहा हूं .

शुभ रात्रि .

Good night.

सुमन्त .

Thursday, 31 March 2016

कल दोपहर शिवाड़ एरिया में :😊 जय हो देबू जी महाराज .

कल दोपहर  शिवाड़    एरिया  में .......#बनस्थलीडायरी के अंतर्गत समाविष्ट चर्चा साझा Manju Pandya और Banasthali Pariwar  . #देबूजी

आजकल राम स्वरूप जी  एक वैन में  सब्जी बेचने इधर आते  हैं  ,  उणियारा के मूल निवासी  राम स्वरूप जी घर बैठे जरूरत  की सब्जी और फल दे जाते हैं  मेरे घर के बाहर  भी आकर रुकते हैं , सब्जी भी ले लेता हूं इतनी देर में  दो बात  भी होती है   ।  परसों कुछ ऐसा हुआ  कि मैं किसी काम से बाहर चला गया  , जीवन संगिनी नहाने चली गयी  और राम स्वरूप जी   ’ सब्जीईईईई ."  की आवाज लगाकर चले गए । कल भी जीवन संगिनी लगभग उसी समय बाजार चली गयी जब उनका आना हुआ  । सारा दारोमदार मुझपर ही था । कहीं आज भी  मेरी गैर हाजिरी  न लग जाए  इसलिए मैं थोड़ा सतर्क रहा ।

 राम स्वरूप जी बाबत और भी बताता चलूं ,  वे बातें यही कह देना ठीक रहेगा । वे पहले  घोड़ा गाड़ी लेकर आते थे । घोड़ों से मेरा लगाव मेरे बनस्थली  के सेवाकाल से रहा है ,  जो कई एक प्रसंगों  में मेरी याद में आ ही जाता है । @  भगवान देव नारायण उनके देवता हैं । देबूजी महाराज  का मंदिर मेरे सेवा क्षेत्र के निकट ही है । बहरहाल  उणियारा  और बनस्थली एक ही जिले  के भाग हैं  ।
    जब राम स्वरूप जी    घोड़ा  गाड़ी   लेकर आते तो यहां होने पर श्रद्धा की बेटी उर्वी घोड़े   पर जरूर बैठती  । उस पर बैठकर फ़ोटो भी खिंचवाती । ये बदलाव तब आया जब  उनका घोड़ा मर गया  । अब तो मैं भी देबू जी के स्थान  और घुड़सवारी मैदान वाले परिसर से थोड़ा दूर आ बसा  हूँ  ।

  कल की बात पर लौटूं  । राम स्वरूप जी की आवाज दो मकानों की दूरी  पर खड़े  विद्या अपार्टमेंट्स के बाहर से कुछ बुलंद स्वर  में  
ऐसी सुनाई दी  मानों वो  गुलमोहर *  के बाहर ही आ गए हैं  । आवाज सुनकर मैं बाहर   चला आया  ।  लेकिन राम स्वरूप जी तो वो ही दो मकान की दूरी पर थे ,  याने विद्या अपार्टमेंट्स  के  बाहर  । मैं यहां खड़ा न रहकर वहां तक चला गया  । गलती  शायद वहीँ कर बैठा ,  दो प्रकार से  1  झोला मेरे पास नहीं था जो एक  ऐसा उपकरण है जो मेरे कंधे  पर लटक जाता है  और  मेरा काम काज का बांया  हाथ   खाली रहता है  ।  2  मैं वहां तक गया ही क्यों   , जबकि राम स्वरूप जी तो यहीं  आने वाले थे ।  पर होनी को कौन टाल सकता  है , बलवान होनहार मुझे वहां ले गयी  ।
~    बाबूजी  यहां तक क्यों आये  , मैं तो वहीँ आ रहा था । वे बोले  ।
~   कल मैं घर नहीं था , ऐसा न हो कि  आप सीधे निकल जाओ    मैं बोला ।

~खैर , अब यहीं सही  ।

         गोभी, मटर जैसी निरापद सब्जियां थोड़ी तादाद में ले ली गईं । संतरा , सेव  और अमरूद भी ले लिए गए । आदतन धनिया भी   उन्होंने  डाल दिया । मेरी आवश्यकता न होते हुए  मिर्ची भी डाल दी । छोटी बड़ी दो  थैलियां उन्होंने मुझे पकड़ा दीं  । बहुत भारी सामान होता तो वे कमलेश को भेज देते  या मेरे घर के बाहर से निकलते हुए  उतार जाते पर  उन्होंने मुझे वहां से सुरक्षित रवाना कर दिया और  मैं  इधर आने को चल दिया ।  अपने सब्जी खरीद अभियान की सफलता  से मन ही मन प्रसन्न मैं  विद्या अपरमेंट्स की ओर से गुलमोहर की दिशा में चला आ रहा था कि एक  अप्रत्याशित  परिघटना हुई जिसकी मुझे दूर दूर तक आशंका नहीं थी ।

  रामेश्वरम   (  किक्की भाई साब का आवास )  के बाहर  तक आते आते न जाने  कैसे एक काली मोटी गाय का निशाना  मैं बन गया  ।  गाय की हमारे घर में अम्मा के जमाने से पूजा होती आई है , जीवन संगिनी आज भी  गाय की पूजा  करती है  पर गौ माता एक बार  बनस्थली में आक्रामक होकर उनकी ओर ऐसी बढ़ी थी कि उन्हें धराशायी करके ही वापस लौटी थी  । मैं पहुंचा पर बचा नहीं  पाया , मुझे बहुत आत्मग्लानि भी हुई थी कि इनकी तो रक्षा का मैंने  शुक्ल जी के सामने वचन दिया था , उस वचन का क्या हुआ  ?   गाय थी कि मुझपर झपट रही थी ।  इधर शिवाड़  एरिया में  दो  जमाने साथ साथ चल रहे हैं  । कुछ पचास साठ साल पहले  से रह रहे लोग अभी भी कई कई गायें पालते हैं  और दुग्ध व्यवसाय करते हैं । ये लोग गायों को दिन में खुला छोड़ देते हैं , उन्हीं में से किसी की ये गाय रही होगी ।   आसन्न संकट को भांपकर   मैंने  दोनों थैलियों सहित  दोनों हाथ विश्राम की मुद्रा में पीछे की ओर किये तो गौ माता मेरी परिक्रमा करने लगी  ।  अब मैं चक्कर लगाने लगा ,  लगा कि या  तो मैं चककर आने से गिर पडूंगा  या ये गौ माता मुझे वैसे ही धराशाई कर के मानेगी  जैसे उस दिन इसकी  बहन जीवन संगिनी को बनस्थली में  धराशाई कर गई थी । उस दिन  इनकी रक्षा मैं न कर पाया था , शायद इसी का दंड मुझे मिलने  जा  रहा है ।

परिवेश का विवरण  और परिदृश्य  :  
    जब गौ माता की गिरफ्त में ही आ गया  तो  मैं इस दृष्टि  से चारों ओर झांका  कि आपात सहायता कहां से  मिल सकती है  ? राम स्वरूप जी और उनके  सहायक  कमलेश को तो मैं इतना पीछे छोड़ आया था कि वो दोनों या उनमें कोई एक भी मौक़ा ए वारदात  तक पहुंच ही नहीं सकता था । सामने यादव जी के घर के  बाहर कई एक लड़कियां खड़ी खड़ी बातें कर रही थीं  ,  जिनमें से कुछ की निगाह इधर भी थी  । वे मेरी दुर्दशा की गवाह तो थीं  पर मेरी कोई सहायता कर सकेंगी ऐसा मुझे नहीं लगा । यादव जी के घर में  केवल लड़कियों के लिए छात्रावास जैसा है  । इसी कारण यह लड़कियों का एक छोटा समूह वहां था  । इतने  में मैं क्या देखता हूँ  कि  एक मोटर साइकिल  पर सवार  लड़का भी वहां किसी प्रतीक्षा में खड़ा   है  ।  मरता क्या न करता ,  मैंने उसी से सहायता चाही :

          अरे मोटर साइकिल वाले लडके  आ और मुझे गाय से बचा ।

 लड़का परिस्थिति को भांपकर मेरी आवाज सुनकर  ही  इधर मुड़ा था वरना तो  वो दूसरी तरफ देख रहा था और परिस्थिति से पूरी तरह अनभिज्ञ था । लडके ने बैठे बैठे ही अपनी सवारी मोटर साइकिल की दिशा बदली और  पलटकर  आगे   बढ़कर  मोटर साइकिल को गाय की ओर बढ़ाने  का उपक्रम करते मेरे  और गाय के बीच जगह बना ली  । मय अपनी सवारी के यह लड़का मेरी सुरक्षा के लिए ऐसे खड़ा हो गया जैसे मैं किसी दुर्ग में खड़ा हूं । मैं अपनी सुरक्षा  के लिए  आश्वस्त होकर गुलमोहर * की  रैम्प तक  सुरक्षित  आ गया । फाटक खोल कर अंदर आ गया  । हाथ खाली कर मैं उस लडके का आभार व्यक्त करने को दरवाजे के बाहर फिर गया  , पर तब तक वो जा चुका था ।

   मैं तो यही कहूं कि  साक्षात् भगवान देव नारायण  आये आज के ज़माने के इस मशीनी घोड़े पर सवार होकर और उस घड़ी मेरे सुरक्षा  प्रहरी  बन गए ।

* मेरा जयपुर आवास ।

इति प्रातःकालीन सभा के लिए ।

शुभ प्रभात

Good  morning !

नोट  : ये मरखनी गाय की कहानी और भी पहले से मेरे जीवन में  आई हुई है जिस पर अलग से पोस्ट लिखूंगा ।  आज इतना ही समय मिल पाया  कि कल का  तात्कालिक अनुभव ही लिखा । समयाभाव के चलते रही कमी के लिए  क्षमा प्रार्थी हूं ।#Debuji_maharaj.

28 नवम्बर 2015
---------------------       विगत वर्ष की इस पोस्ट को साझा करने की गरज से फिर से जारी करने का प्रयास कर रहा हूं .