Tuesday, 6 October 2020

क्या सीखा मेरे पढ़ाए से : " खेंच दिया भाई साब ."

क्या सीखा मेरे पढ़ाए से  : "  खेंच दिया भाई साब "


 एक  सहपाठी दोस्त  पढ़ाई के बाद शोध के काम में लग गए थे  और मैं लग गया था पढ़ाने के काम में . दोस्त के भाई डिग्री कक्षाओं में पढ़ते थे . मेरा विषय भी पढ़ते थे . दोस्त आकर मिलवा गए  और परीक्ष के पहले मेरे सुपुर्द कर गए कि मैं उनको तैयारी करवा दूं . छोटे भाई नियमित रूप से आते , मैं अपना विषय उन्हें पढ़ा देता , आखिर काम भी यही था मेरा . रोज की चर्चा के बाद छोटे भाई कहते , " भाई साब इसका एक जिस्ट भी बनवा दीजिए . "

 मैं हर दिन के पढ़ाए का जिस्ट भी बनवा देता और अगले दिन के लिए ये पढ़ाई स्थगित हो जाती . डिग्री कक्षा के दोनों साल वो  पढ़ने आए परीक्षा के बाद कभी बताने नहीं आए कि पेपर कैसे हुए  , पर दोस्त से ही पूछा तो पता चला कि मेरा पढ़ाना सफल रहा , छोटे भाई के आशा के अनुरूप अच्छे नंबर भी आए . मुझे भी गर्व हुआ कि मेरा पढ़ाना सफल रहा .साल दर साल यह क्रम चलता रहा .फिर तो बी ए का तीसरा और आखिरी साल पूरा होना ही था .


बी ए फाइनल की परीक्षा के बाद एक दिन ये छोटे भाई रास्ते में मिल गए और मैंने जानना  चाहा  कि पेपर कैसे हुए तो बताने लगे कि  एक पेपर बहुत बढ़िया नहीं हुआ  और पेपर बिगड़ने की  बड़ी ' वाजिब '  वजह भी बता दी उन्होंने :

"  सैकिण्ड पेपर  के दिन करीब डेढ़ घण्टा खराब हो गया भाई साब , फ़्लाइंग मेरे कमरे में ही रही , फिर तो मैंने खेंच दिया भाई साब . "

 

अब मुझे ये तो समझ में आ गया था कि छोटे भाई जिस्ट बनवा देने को क्यों कहा करते थे , पर ये समझ में नहीं आ रहा था कि उनकी इस साफगोई पर कुर्बान जाऊं या अपना करम  पीट लूं  !

सहयोग : मंजु पंड्या .


सुप्रभात


सुमन्त


गुलमोहर , शिवाड़ एरिया , बापू नगर , जयपुर .

19 फरवरी 2015 .



Wednesday, 23 September 2020

ब्लॉग लेखन  : बार बार का प्रयास 

कुछ मुश्किलें आ रही है  जैसे फ़ोटोएं उड़ जा रही हैं। नई फ़ोटो अपलोड हो नहीं रहीं । 


यांत्रिकी सीखनी पड़ेगी ।

Tuesday, 28 May 2019

ठकुर सुहाती 

कपिल ( Kapil Bhatt ) ने कल पूछा


"फूफाजी एक शब्द याद आ रहा है। ठकुरसुहाती । आप से आज के परिप्रेक्ष्य में मार्गदर्शन की जरूरत है। प्रणाम।"


मैं बोला 

" कपिल सब तरफ इसी राह पर तो चल रहे हैं मीडिया के लोग अब मैं और क्या कहूं ।"

और कपिल का कहना था ;

मीडिया तो अब.....क्या कहूं। अस्थि विसर्जन हो गया है । बस।

कपिल 

भतीजे ने सोचने पर मजबूर कर दिया। कुछ न कुछ तो और क़हूं इस बारे में ।

ठकुरसुहाती कहने में हिंदी पट्टी के अख़बार और टी वी मीडिया सभी तो लहालोट हैं ऐसे में सवाल में ही जवाब छिपा है कपिल मैं और कुछ अतिरिक्त जोड़ने की ज़रूरत नहीं समझता । मीडिया का लम्बा अनुभव है कपिल को और वो सिर्फ मेरा मान रखने को सवाल पूछता है इसी में मुझे एक उम्मीद की किरण दिखाई देती है ।


अभी अग्रज मोहन श्रोत्रिय की एक पोस्ट देखी उसमें राजनीतिक दलों के लिए सलाह है , बात भी ठीक है :

देखना है आगे क्या होता है ।


"किसी भी राजनीतिक दल को, जो अपना काम बिना ध्यान बंटाए करना चाहता है, मीडिया का बहिष्कार कर देना चाहिए। 

अपने प्रवक्ता भेजना बंद कर देना चाहिए!


सरकार को समर्पित मीडिया आपके किसी काम का नहीं है!

आपका काम जनता को दिखना चाहिए, उसे ही महसूस भी करना चाहिए। "


अभी तो बात छेड़ी है , बात आगे चलेगी ….


खुश रहो कपिल ।


Saturday, 27 April 2019

बाबा की याद 

एक ग्रुप फ़ोटो से ली गई  बाबा मदन जी महाराज की फ़ोटो ।
और ये अपण 
ट्रायल एरर किए जा रहे हैं ।

शुभ रात्रि ।

Wednesday, 17 April 2019

आप क़हां रहते हैं सर ?

" आप क़हां रहते हो सर ?"

नए बने फ़ेसबुक फ़्रैंड पूछते हैं बजरिए मैसेंजर , और मैं कहता हूं कि प्रोफ़ाइल पर सब लिखा तो है । फिर मेरी उमर पूछते हैं , ग़ोया वो भी वहां दर्ज है पर उन्हें तो पूछने से मतलब और आख़िर में तो वीडियो काल ही करने लगते हैं बार बार ।
अब फ़्रैंड रिक्वेस्ट मानी है तो भुगतो और क्या ।
पर कोई बात नहीं बिना बात खोटी करने वाले ट्राल्स से तो ऐसे भोले फ़ेसबुक फ्रैंड्स कहीं अच्छे हैं ।
तो अभी हाल का स्टेटस यही है कि @ भिवाड़ी . बाक़ी बायो डेटा प्रोफ़ाइल पर नए बने दोस्तों के लिए ।
ये पोस्ट न्यूज़ फ़ीड में आई तो मेरे भतीजे सिद्धार्थ ने एक टिप्पणी यहां जोड़ीं वो भी देखने लायक है ।
वो कहता है :

"  सरजी हाल ही छपास की रोगी एक महिला नेत्री मैसेंजर तथा वाट्सअप पर प्राण पी गई । आप कौन से अखबार में है। अखबार में क्या करते है। कितने साल से है।हर बार मेरा एक ही जवाब। आप प्रोफाइल चैक कर ले । लेकिन उस वीरांगना ने भी सौगंध खा रखी थी । फिर आ गई मैसेंजर मे।आखिर मुझे ही उसे अलवर की संस्कृति की झलक दिखानी पडी । तब जा कर पार पडी । "
आई गई और टिप्पणी भी जोडूंग़ा ।
नमस्कार  🙏
कोशिश की कि एक फ़ोटो भी अपलोड करूं पर वो सम्भव न हो पाया । ख़ैर कोई बात नहीं ऐसे सही ।