Showing posts with label डूंगरपुर डायरी. Show all posts
Showing posts with label डूंगरपुर डायरी. Show all posts

Tuesday, 16 May 2017

भोत ना इंसाफ़ी : डूंगरपुर डायरी 

ये तो गए बरस की बात है : ना इंसाफी अभी भी वैसी है .

*******************************************

#sumantpandya     


💐💐 ये गए बरस की आज के दिन की डाक है जो अभी फेसबुक दिखा रहा है इसे यहां पेस्ट करता हूं और फिर कहता हूं जो कहने की बात है . इस पत्र की प्रेषक हैं अरुंधती घोष , जिनसे मैं रूबरू अभी मिला नहीं पर पर भरोसा दिलाता हूं मिलेंगे जरूर .

तो वो क्या कहती हैं देख लीजिए :


*****

Sumant ji maine to socha tha aap dungarpur mein rehte hai aur yeh soch ke mai to aa gaya yahan pe. Lekin aap to nahi hai yahan pe!!!!. Bahot nainsafi hai .


लिप्यान्तरण :

------------ सुमन्त जी मैंने तो सोचा था आप डूंगरपुर में रहते हैं और ये सोच के मैं तो आ गया ( आ गई ) यहां पे . लेकिन आप तो नहीं हैं यहां पे !!!! . बहोत नाइंसाफी है .


*****अरुंधती घोष .

( अब बांगला भाषियों की हिंदी इसी प्रकार की होती है - सुमन्त . )


******

अगर वो सोचती हैं कि मैं डूंगरपुर में रहता हूं तो सही ही सोचती हैं , जहां अपने बच्चे रहते हैं मां बाप को वहां रहना चाहिए और इस तर्क से मेरा एक स्थाई पता डूंगरपुर का भी बनता है , हिमांशु और प्रज्ञा जहां हैं वहां मैं और जीवन संगिनी तो इन अब्सेंशिया हैं ही . पर साक्षात नहीं मिले तो हो गई नाइंसाफी . 

इससे याद आया के एक बारी को जाना ही है डूंगरपुर . इस बात में जिनका हवाला है वो Himanshu Pandya और  Pragnya Joshi ।


पर एक बात और भी तो है , ये व्यवस्था इन्हें ही कौनसे डूंगरपुर में चैन से रहने देती है कब फलौदी जाने को बोल देवे पता थोड़े ही है इस बात का . अब ये तो राज काज है 

" जेही बिध राखै राज तेही बिध रहिए ." तुलसी दास के लिखे का थोडा रूपांतरण किया है मैंने .

अभी भिवाड़ी में हैं तो बहुत लोग सोचते हैं मैं यहीं रहता हूं तभी तो पूछते हैं , " कहीं चले गए थे क्या ? " अब किस किस को समझाऊं कि कहां चले गए थे . अब छोटा वाला भी तो चाहेगा कि दिल्ली आ जावें उसका क्या? 

इस सब में पुणे , मुम्बई और उदयपुर तो छूटे ही जा रहे हैं उसका क्या ? यहां भी मेरा रहवास है , दूतावास है , उसका क्या ?

तो अभी तो एक ही बात है 

भेळे होते हैं शिवाड़ एरिया , जयपर में और करते हैं शिखर सम्मेलन .

इसमें कोई नाइंसाफी नहीं है 

अब लेखन में बाधा है अतः प्रातःकालीन सभा स्थगित ..

****** टी ब्रैक .


सुप्रभात 

सुमन्त पंड़्या 

मंजु पंड़्या 


@ आशियाना आँगन , भिवाड़ी .

  मंगलवार 17 मई 2016 .

आज सहेजे ये स्मृतियों के चलचित्र और अरुंधती की शिकायत के बहाने कह दी अपनी बात । आज दिन दिल्ली में हैं और यही है अपना घर इस बख़त ।

दिल्ली से सुप्रभात ।🌻

नमस्कार 🙏

बुधवार १७ मई २०१७ ।

-------------

Saturday, 29 April 2017

खेल खतम पैसा हज़म : न पार पड़े तो रैबा दे .😎

खेल खतम , पैसा हजम . #भिवाड़ीडायरी #sumantpandya

*******************

" न पार पड़ै तो रैबा दे ! "

😊😊

ये आज के दिन की गए बरस की भिवाड़ी में बनाई पोस्ट है जिसे जस का तस एक बार फिर चर्चा के लिए प्रसारित करता हूं यहां गुलमोहर कैम्प , जयपुर से . आज दिनांक 30 अप्रेल 2016 को .

अभी थोड़ी देर पहले ही तो प्रायवेट कॉफी की बात करके इष्ट मित्रों को अपनी जगार की इत्तला दी है .

अगर समय मिल पाया , जिस पर मेरा वश नहीं है , तो आज के दिन के लिए कोई रेगुलर पोस्ट भी बनाऊंगा .


स्पष्टीकरण :

********

     😊😊 ये इत्ती सी बात बगैर सेंसर बोर्ड को पूछे ताछे छानै छानै भूमिका के तौर पर लिख दी है , ताकि सनद रहे और वक्त जरूरत काम आए . कहने दोहराने की जरूरत नहीं कि बाकी की इबारत ज्यों की त्यों है जिसका सूक्त वाक्य वही है :


   " न पार पड़ै तो रैबा दे . 😊"

    ***************

सुमन्त पंड्या 

@ गुलमोहर , शिवाड़ एरिया , बापू नगर , जयपुर .

   शनिवार 30 अप्रेल 2016 .

***************************************************************


आज वाई फाई का डेटा पैक रीत गया . अनुज ने अपने एंड्रॉइड से हॉट लाइन जोड़ कर मेरा टैब चलाने का प्रयास भी किया पर सफलता न मिल पाई .

पोस्ट तो बननी ही चाहिए , जीवन संगिनी * ने वही जुमला कहा जो मैं अक्सर कहता हूं :

" न पार पड़ै , रैबा दे ."

अर्थात नहीं पार पड़ रही तो रहने दे ."

यही जुमला बताता हूं .

हमारे एक आत्मीय जन परिवार में बेटा पहला ग्रेजुएट बनने जा रहा था . रात तैयारी के दौरान वो थोड़ा परेशान दीखता तो माता पिता यही कहते थे :

" न पार पड़ै तो रैबा दे ."

वो लोग बागवानी करते थे वह भी उसमें ही लग सकता था .

पर बेटे ने वाञ्छित लक्ष्य प्राप्त किया था .

यहां भी बैठेगा मीजान . कल तक चल पड़ेगा वाई फाई और क्या ?

प्रातःकालीन सभा स्थगित .

इति.

सुप्रभात .

Good morning.


सुमन्त पंड़्या 

30 अप्रेल 2015 .

आज भी बैठेगा मीजान , इसी बात का भरोसा है .

#स्मृतियोंकेचलचित्र 


आज दिन ब्लॉग पर दर्ज ये क़िस्सा डूंगरपुर से :

जय भोलेनाथ । 🔔🔔

रविवार ३० अप्रेल २०१७ ।

---------------


Thursday, 27 April 2017

केवल आज ...: डूंगरपुर डायरी

" मैं केवल आज में विश्वास रखता हूं , ना भूतकाल में और न ही भविष्य में । बस इतना ही बहुत है ।"


कल सायंकाल एक अभिन्न मित्र से लम्बी चर्चा के बाद उनकी ओर से आया ये आप्त वाक्य । आज भोर की सभा में मैं इसे अपनी ओर से संयुक्त विज्ञप्ति के रूप में जारी करता हूं । संयुक्त विज्ञप्ति इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वाक्य उनका है और मैंने सहमति के हस्ताक्षर किए है । मित्र का नामोल्लेख जानबूझकर नहीं कर रहा क्योंकि वे सोशल मीडिया पर होकर भी किसी चर्चा का केंद्र नहीं बनना चाहते । प्रसारण का दायित्व उन्होंने मुझे दिया भी नहीं है , शीर्षस्थ वाक्य को मूल्यवान जानकर मैंने ही उठा लिया है ।


कितनी गहरी बात है कि वर्तमान में रहें अपण । मैं बस इतना सा और जोड़ना चाहता हूं कि वर्तमान में रहें और प्रसन्न रहें । 

बात को तो और खोलकर समझाऊंगा पर अभी अनायास सभा स्थगित करनी पड़ रही है । वजह आपको पता है ।


सुप्रभात 🌻

जय भोलेनाथ । 🔔🔔


गुरुवार २७ अप्रेल २०१७ ।


दोपहर का अपडेट :


अब रेणु को क्या जवाब देवूं । वो कहती है :


" परंतु मामा हमारी संस्कृति तो भूत काल से सीखते हुए वर्तमान में रहते हुए भविष्य की योजना बनाने की है ना? "


मैंने मान ली बात , और क्या करता !  

और इस प्रसंग में घोर असमंजस में डालने वाली टिप्पणी मिली शंकर लाल जी की  । उन्होंने लिखा :

" बहुत ही गहरी बात है। आजकल इस पर बाबाओं से लेकर ..और भी बडे बडो और खासतौर पर मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि के विदुषकों से सुनकर मै भी कयी दिनों से व्यवहार मे लाने की कौशिश मे लगा था कि अचानक असमंजस मे फंस गया! कल दिन मे कोई बारह एक बजे के आस पास का. मेघराज तावड का फोन आया कि साथी शहर से लगती पंचायत बडगांव के अंतर्गत वहीं बगल मे निर्जन पहाडी पर कोई दसेक साल से आसपास के ग्रामीण इलाके से आकर आकर शहर मे मजदूरी करने और दूसरे छोटे मोटे काम करने वाले कोई दो हजार लोगों के कच्चे घरों और झोंपडियों को अतिक्रमण माधते हुये प्रशासन ने ध्वस्त कर दिये है और वहां लोग,खासकर महिलायें और बच्चे धूप मे अपने बच्चे खुचे घरेलू सामान के साथ निसहाय पडे हैं। वहां से कुछ लोग फोन पर मदद मांग रहे हैं। हमलोग कुछ दूसरे साथियों के साथ वहां पहुचे। वहां का नजारा देख कर, उनके वहां आकर बसने की मजबूरी और वो सिर छिपाने के लिये हजार फुट उंची पहाडी के ढलान से चोटी तक बनाये झोंपडों को बनाने के संघर्ष की दास्तानें और फिर इस कहर के बाद के हालात के बाद से सारी कौशिश के बाद वर्तमान मे जीने के साथ प्रसन्नता से रहने का प्रयास विफल हो गया है। इसी बात पर बार बार यह भी मन मे आ रहा है कि वो लोग इस वर्तमान के साथ प्रसन्नता का बौझ कैसे ढोयें ? कोई उपाय? "

अब मैं क्या कहता भला  , मुझे मानना पड़ा :

आप थे शंकर जी । बहुत आभार इस टीका के लिए । प्रसन्नता भी वाक़ई में बोझ है इन लोगों के लिए ऐसे हालात में । संघर्ष के अलावा और कोई तो रास्ता नहीं सूझता ऐसे में । लगता है ये मानवता के ह्रास का समय है ।

इतना ही विचार हुआ आज दिन इस संयुक्त विज्ञप्ति पर । अब आगे देखते हैं कि वर्तमान में प्रसन्न कैसे रहा जा सकता है ।

डूंगरपुर से संध्या वंदन ।

गुरुवार २७ अप्रेल २०१७ ।

-----------------------------

--------------------------

Tuesday, 25 April 2017

अलटप्पे बात  : डूंगरपुर डायरी 😀

अभी अभी अळसेटे में पड़ी एक फोटो उठाकर मैंने अपनी दीवार पर टांक दी । बात इत्ती है कि इसमें मैं खुश दिखाई दे रहा हूं ।


मेरे साथ ऐसा प्रायः होता है कि जहां जहां दूकानों पर जाता हूं और दूकानदारों से अटकता हूं , माने बातचीत करता हूं , कालान्तर में वो काउंटर पर दीखना बंद हो जाते हैं । कभी कभी तो पहचान का संकट हो जाता है । अया मैं सही दूकान पर भी आया हूं के नहीं । पर थोड़ा गौर करने पर दूकानदार की फोटो दीवार पर दीख जाती है नकली फूलों की माला से सजी हुई ।

ऐसे पीढियां बदलती हैं । अगली पीढी अपने काम की एक फोटो छांटकर दीवार पर लगा देती है और गुडविल चली आती है ।


ऐसे ही फोटो देखकर फोटो का ये किस्सा याद आ गया जो यहां जड़ दिया है ।( जोड़ दिया न कहकर जड़ दिया ही कहा है ।) इसमें और कोई गहरे निहितार्थ नहीं है । 

आजकल किस्से कई नए पुराने याद आ रहे हैं पर थोड़ा टाइम टेबिल सख्त है इसलिए ब्लॉग पर भी कम किस्से दर्ज हो रहे हैं और फेसबुक पर भी । फोटो और किस्सों का संतुलन भी थोड़ा गड़बड़ा रहा है , माने अनुपात गड़बड़ा रहा है । अब इत्ता कुछ मांड दिया तो इसके साथ एक फोटो तो बनती है । 

कोई न कोई फोटो तो जोड़ूंगा यहां , अगले एडिट में , अब ढूंढूंगा तब न जोड़ूंगा ।


अभी हाल तो प्रातःकालीन भ्रमण की तैयारी और क्या ?


जय भोलेनाथ ।🔔🔔

डूंगरपुर से सुप्रभात ।🌕


बुधवार २६ अप्रेल २०१७ ।


फ़ोटो फ़ाइल से ।


कहने को एक फ़ोटो और सही । सब  काम अलटप्पे और क्या !

------------------

अपडेट :

ये स्टेटस मैंने प्रोफ़ाइल पर जोड़ी ही थी कि तत्काल निर्मल शर्मा ने टिप्पणी की जो इस बात को दूर तक ले जाने वाली है । वो टिप्पणी यहां जोड़ता हूं :

" किस्सा मजेदार ।परन्तु दुकानों का कई बार भ्रम हो जाता है जैसे की हवामहल बाज़ार (सिरेड्योढ़ी बाज़ार )में जयपुरी रजाइयों की प्रसिद्ध दूकान क़ादरबक्स पटेल के नाम से है ।लेकिन कालांतर में पीढ़ियों के बढ़ने व् दुकानों के विभाजन बाद वहां इसी नाम की कई दुकाने हो गयी हैं ,आज पहचान मुश्किल हो गयी है कि असली दुकान कौन सी है । "

इस टिप्पणी के लिए तो निर्मल का विशेष आभार । यहां मुद्दा है कि सच्चा वारिस कौन । देखिए गुड़विल की बात दूर तलक जाती है के नहीं ? इस पर तो अलग ही पोस्ट बणेगी किसी दिन ।

डूंगरपुर से पुनः सुप्रभात और नमस्कार ।🙏

जय भोलेनाथ । 🔔🔔

बुधवार २६ अप्रेल २०१७ ।

--------------------------------------------